पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को एक बिल्डिंग गिरने से बहुत बड़ा हादसा हो गया है। यह बिल्डिंग कोलकाता के बड़ा बाजार में है। बिल्डिंग गिरने से 94 वर्षीय बुजुर्ग तारा प्रसन्ना शाह की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Visuals Building collapses in Kolkata's Burrabazar. 1 dead, rescue operations underway. pic.twitter.com/fAAlNwGpPK
— ANI (@ANI) September 5, 2017
घायल होने वाले लोगों के नाम-
शोभा रानी शाह, 84 वर्ष
ब्यूटी शाह – 56 वर्ष
आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई में 117 साल पुरानी जर्जर इमारत गिर गई थी। मुंबई में बारिश और जलभराव की समस्याओं के बीच ये हादसा हुआ था। हादसे के वक्त कई लोग निचली मंजिल पर सो रहे थे। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 34 लोग घायल हो गए थे।