इंदौर : देभभर से भय्यूजी महाराज के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए हजारों भक्त सर्वोदय आश्रम पहुंचे। बुधवार दोपहर उनकी अंतिम यात्रा बापट चौराहे स्थित उनके सर्वोदय आश्रम से रवाना हुई। फूलों से सजे वाहन में जैसे ही भय्यू महाराज के पार्थिव देह को रखा गया। गुरुजी को जाता देख पत्नि बिलख रही थी। हजारों भक्त उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
इसके पहले सुबह बॉम्बे अस्पताल से पार्थिव देह को आश्रम लाया गया, जहां हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। महाराष्ट्र और मप्र से कई मंत्री और नेता सहित बड़ी संख्या में उनके भक्त पहुंचे।
भय्यू महाराज का अंतिम संस्कार भमोरी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। बेटी कुहू उन्हें मुखाग्नि देगी। बता दें कि भय्यू महाराज ने मंगलवार दोपहर अपने स्प्रिंग वैली स्थित घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।