मुंबई: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा पर विवादित बयान देकर फंस गई हैं। पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड से दूर प्रियंका अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ रही हैं।हो सकता है यही वजह हो कि उन्होंने भारतीय सिनेमा पर ऐसा बयान दिया जोकि शर्मनाक है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भारतीय फिल्मों के बारे में विवादित बयान देती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक जर्नलिस्ट प्रियंका से भारतीय फिल्मों के बारे में पूछ रही है। इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं- इंडियन फिल्म्स इज ऑल अबाउट हिप्स एंड बूब्स। प्रियंका एक बार नहीं कई बार ये बयान दोहराती हैं। प्रियंका के इस बयान के बाद इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है।
What the fuck is wrong with her? #PriyankaChopra #Quantico #quantico3 pic.twitter.com/qm3gsigb7G
— Hot Actress Fantasy (@HotActressFaNTC) June 8, 2018
Akshay Singh (@Akshaysinghel) June 9, 2018 इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन शो क्वांटिको के एक सीन में हिंदू को बतौर आतंकवादी दिखाया गया था। इसके चलते इस सीरीज की निंदा हुई थी। इस मामले पर क्वांटिको के मेकर्स एनबीसी नेटवर्क ने माफी मांगते हुए कहा कि इसमें प्रियंका का कोई हाथ नहीं है। एपिसोड की वजह से कई लोगों ने अपने इमोशंस का इजहार किया और इसमें प्रियंका चोपड़ा को निशाना बनाया गया है जो ठीक नहीं है।