नई दिल्ली: अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम के साथ-साथ मस्ती के भी मूड में नजर आ रही हैं।
पिछले दिनों प्रियंका अपनी बेवॉच सीओ-स्टार के साथ मियामी बीच पर रिलैक्स करती नजर आईं थीं।
एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ पैटर्न बिकिनीपहने पानी में अपने दोस्तों को साथ मस्ती भरे पल गुजारती हुईं नजर आई।
इस दौरान प्रियंका अपनी दोस्त के साथ पूल में सेल्फी भी लेती नजर आईं।
आपको बता दें बेवॉच 25 मई को बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है। भारत में ये फिल्म 2 जून को रिलीज़ होगी।