इसी साल से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी मे रामायण महाभारत के पाठ पढ़ाए जाएंगे। जिस कोर्स के अंतर्गत पढ़ाया जाएगा उसका नाम है भारतीय साहित्य उनकी कथा साहित्य के माध्यम से है।
साउथ एशियन रिलीजंस की प्रोफेसर एने ई मोनियस इस कोर्स को पढ़ाएंगी। खबर है कि इन्हें इस साल से ही पढ़ाया जाने लगेगा।
क्या होगा कोर्स में
प्रोफेसर एने ई मोनियस ने बताया है कि इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को भारतीय धर्म के बारे मे पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स के तहत डांस परफामेंस शेडो पपट प्ले मॉडर्न फिक्शनल रीटेलिंग आदि भी कराई जाएगी।
इन महाकाव्यों के एक बार कोर्स खत्म होने के बाद छात्र टेक्स्ट को पूरी तरह समझ चुके होंगे। छात्र विभिन्न संस्कृतियों को भी समझ पाएंगे। छात्रों को इसके तहत हिंदू संस्कृति के हर पक्ष के बारे मे समझाया जाएगा।