चैत्र नवरात्र शुरू हो चुके हैं। इन दिनों ज्ञान, बुद्धि, विवेक और ऐश्वर्य देने वाली माता के नौ रूपों की पूजा होती है। वैसे तो देवी दुर्गा के हर रूप की पूजा भक्तों के लिए लाभकारी होती है, यदि आप अपने राशि के हिसाब से देवी के रूप की पूजा करें, तो आपके लिए ज्यादा फलदायक होगा। हम आपको बता रहे हैं, आपकी राशि के मुताबिक नवरात्र में देवी दुर्गा के किस रूप की पूजा करें।
मेष: मेष राशि के लोग यदि माँ स्कंद माता की पूजा करें तो जल्द ही उनकी सारे सपने पूरे हो सकते हैं।
वृषभ: राशि के लोग मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना करें, इससे उन्हें मनचाहा फल मिलेगा।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को माँ ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए। माँ ब्रह्मचारिणी ज्ञान प्रदाता, विद्या के अवरोध दूर करती हैं।
कर्क: इस राशि के लोगों को माँ शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिए।
सिंह: सिंह राशि के लिए माँ कूष्मांडा की साधना विशेष फल करने वाली है। दुर्गा मंत्रों का जाप करें।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए।
तुला: इस राशि के लोगों को माँ महागौरी की पूजा-आराधना से विशेष फल प्राप्त होते हैं।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग माँ स्कंदमाता की उपासना करें, इससे उन्हें उचित फल मिलेगा।
धनु: धनु राशि के लोग माँ चंद्रघंटा की उपासना करें।
मकर: मकर राशि के लोगों के लिए माँ कालरात्रि की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को माँ कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।
मीन: मीन राशि के लोगों को माँ चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।