नई दिल्ली : न्यूज़ीलैंड सीरीज़ फ़तेह करने के बाद इंडियन टीम के खिलाड़ी अपने घरों पर फुर्सत के पल बिता रहे हैं।महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने घर पर इन पलों को पूरी तरह से एन्जॉय कर रहे हैं।सही भी है क्योँकि इंडियन क्रिकेट टीम को वैसे भी काफी कम टाइम मिलता है अपनी फैमली के साथ।सभी खिलाड़ी इन हॉलीडेज को अपनी-अपनी तरह से एन्जॉय कर रहे हैं मगर धोनी साहब का हर अंदाज जुदा होता है।
अभी हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी पत्नी साक्षी धोनी से डांस की फरमाईश करती हैं,पहले तो धोनी शरमाते हैं मगर साक्षी के फाॅर्स करने के बाद माही ‘देसी बॉयज’ सांग पर जो ठुमके लगाते हैं वो देखना वाकई मज़ेदार होता है।
धोनी के इस फनी डांस को देखकर साक्षी चाह कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और माही के साथ वो भी थिरकने लगती हैं। लगभग 37 सेकंड के इस वीडियो में धोनी पहली बार इतना खुलकर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है और हो भी क्यों ना माही के फैंस उनका एक भी अंदाज मिस नहीं करना चाहते हैं।बता दें कि इससे पहले भी साक्षी ने धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था जिसमें वो अपने डॉग के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे थे। उस वीडियो की खासियत ये थी कि उसमें जो हरकत माही कर रहे थे हूबहू उनका डॉग भी उन्हें कॉपी कर रहा था।
माही को वैसे भी थोड़े शर्मीले अंदाज के लिए जाना जाता है। बता दें कि बहुत जल्द भारत श्रीलंका के साथ टेस्ट ,वन-डे और टी-20 सीरीज़ का भी आगाज करने वाला है। इस समय भारत टेस्ट और वन डे में शीर्ष स्थान पर काबिज है और अगर श्रीलंका के साथ भारत तीनों ही फॉर्मेट में विजयी रहता है तो भारत की रैंकिग और मजबूत हो जायेगी।