मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इनदिनों क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाने के चलते काफी सुर्ख़ियों में छाईं रहीं। शादी के बाद अनुष्का को सबसे बड़ा गिफ्ट मिला है एनिमल राइट्स के लिए सक्रिय संस्था PETA (पीपुल्स फार दि एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनीमल) की तरफ से। पेटा ने अनुष्का शर्मा को साल 2017 का ‘पर्सन ऑफ़ द ईयर’ का खिताब दिया है।
पेटा के सहायक निर्देशक संजय बंगेरा ने अनुष्का को ये ख़िताब देते हुए काफी गर्व और ख़ुशी भी ज़ाहिर की। संजय ने बताया कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल के वर्षों में एनिमल्स खासकर रोडसाइड डॉग्स की सेफ्टी और सेक्योरिटी के लिए काफी सक्रिय रही हैं। एनिमल्स के अधिकारों का समर्थन करने और इस काम में अपना ख़ास योगदान देने के लिए वो पेटा की तरफ से अनुष्का के दयालु स्वाभाव की प्रशंसा भी करते हैं।
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने सबसे पहले मुंबई के जानवरों के साथ हो रहे निर्दयी व्यवहार पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की थी। अनुष्का ने एक पोस्ट ज़ारी करते हुए इस बात का भी जिक्र किया था कि किस तरह से मुंबई और और इसके आस-पास के इलाकों में घोड़ों की सेहत की परवाह किये बगैर उन्हें किसी भी मौसम और मुश्किल हालातों में भी काम करने के लिए प्रतिबद्ध किया जाता है। उन पर ज़रूरत से कई अधिक भार लादा जाता है और उन्हें बिना सही खुराक दिए उनसे लगातार काम भी लिया जाता है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा डॉग्स लवर भी हैं। अपने पेट डॉग के साथ वो अक्सर ही सोशल मीडिया में खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एनिमल्स राइट्स के लिए वो अक्सर ही सोशल मीडिया में अपने विचार साझा करती रहती है। अभी हाल ही में अनुष्का ने एनिमल्स राइट्स के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से ‘PAWsitive’ नाम का कैम्पेन भी शुरू किया है जिसे लोगो का काफी सपोर्ट भी मिल रहा है। इससे पहले अनुष्का शर्मा को साल 2015 में ”Peta’s Hottest celebraity” का भी खिताब मिला था।
अनुष्का शर्मा से पहले अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडेज ,आर माधवन ,कपिल शर्मा ,हेमा मालिनी ,शशि थरूर और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एस राधाकृष्णन पानिक्कर को भी पर्सन ऑफ़ द ईयर का खिताब मिल चुका है।