मुंबईः भारत का कल्चर विदेशी लोगों को खूब भाता है। आम विदेशी से लेकर कई विदेशी सेलिब्रेटी भी यहां कि संस्कृति से प्रभावित होकर अक्सर इस ओर खींचे चले आ जाते हैं। इन दिनों हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रैस मारिया एग्रोपोलिस भारत घूमने आई हुई हैं। मारिया भारत में भी यहां के खास हिस्से यूपी के ब्रज पहुंची हुई हैं। सोशल वर्क से जुड़ी मारिया यहां पर बच्चों की पढ़ाई और उनके खानपान के को लेकर लोगों से मिल रही हैं और बातचीत कर रही हैं। मारिया यहां पर दो वजह से आई हैं एक तो कृष्ण की भक्ति में लीन होने और दूसरा सामाजिक कार्यों से जुड़ने।
जानकारी के लिए बता दें कि कनेडियन एक्ट्रैस मारिया एमी अवॉर्ड नोमिनेटिड हॉलीवुड फिल्म की जानी-मानी एक्ट्रैस हैं। मारिया ने ब्रज पहुंचकर एक स्कूल में बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। भारत के कल्चर को पास से जानने के लिए मारिया ने बच्चों से बातचीत करना बेहतर समझा।
फूड फॉर लाइफ ऑर्गनाइजेशन द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाए गए इस स्कूल में एक्ट्रैस ने काफी वक्त तो बिताया और यहां के एक बच्चे को गोद भी लिया। मारिया इस बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगी।