नई दिल्ली : रात की गोद में जब हम गहरी नींद में सो रहे होते हैं तब कई ऐसे चेहरे हमे नज़र आते हैं जो हमारे सपने में आकर हमें कुछ बताना चाहते हैं ,हमें भविष्य के प्रति सचेत करना चाहते हैं। कई बार हम इसे महज एक सपना समझकर भूल जाते हैं तो कई बार कुछ विचित्र सपनों को हम उत्साह के चलते लोगों से उसे साझा भी कर देते हैं। मगर आज हम आपको इन सपनों से जुड़ा एक ऐसा सच बताने जा रहे हैं जिसे जानकार आपके होश तक उड़ जायेंगे।
सपने बिलकुल मजाक नहीं होते हैं
कई बार आपको सपने में कई ऐसी चीजें दिख जाती है कई ऐसे लोग दिख जाते हैं जिनका आपसे किसी ना किसी रूप में जुड़ाव ज़रूर होता है। वो लोग बाहरी दुनिया से आकर आपको कुछ बताना चाहते हैं मगर आप उस बात को सुबह उठते ही सपना समझकर टाल देते हैं या फिर अपने परिवारजनों अथवा दोस्तों से बता भी देते हैं।
सपने में दिखें अगर भगवान तो व्यक्ति बन जाता है धनवान मगर ……
मगर आज हम आपको सपने, खासकर एक विशेष सपने के सन्दर्भ में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है। हर व्यक्ति को सपने में कुछ ना कुछ विचित्र ज़रूर दिखता है मगर सपनों में भगवान के दर्शन होना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है। जिसे भी सपने में भगवान दर्शन देते हैं उस इंसान का जीवन सफल हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान अपने सच्चे भक्त के सपने में इस उद्देश्य से आते हैं ताकि वो अपने भक्त को सही मार्ग दिखा सकें अथवा उसे जीवन में आने वाली मुसीबतों के प्रति सचेत कर सकें।
ईश्वर खुद आते हैं भक्त के लिए जिस तरह अर्जुन के लिए कृष्ण
कहा जाता है कि जब किसी शरीर में उसकी आत्मा के निवास करते हुए भी परमात्मा उसके सपने में आकर दर्शन देते हैं तो समझ लो कि उस व्यक्ति पर साक्षात ईश्वर की कृपा दृष्टि बनी हुई है और उस व्यक्ति को आजीवन प्रत्येक काम में सफलता मिलेगी क्योँकि भगवान खुद उसका मार्गदर्शन कर रहे हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन का साथ दिया था।
सपने का आपने किया अगर जिक्र तो होगा अनर्थ
लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि जिस भी इंसान के सपने में भगवान आकर दर्शन देते हैं वो इंसान कौतुहल वश उस विलक्षण सपने का जिक्र दूसरों के सामने कर देता है। मगर वो भूल जाता है कि अनजाने में उससे कितनी बड़ी भूल हो गयी है। जिस परमात्मा ने खुद आकर उसे अनमोल बनाया उसी व्यक्ति ने उस सपने का मोल नहीं समझा। आपको जानकार हैरानी होगी मगर ये बिलकुल सच है कि ”जिस पल आप ईश्वर के सपने को किसी भी व्यक्ति से ज़ाहिर करते हैं ठीक उसी पल से उस सपने से मिलने वाले फल का प्रभाव समाप्त हो जाता है। सिर्फ फल ही समाप्त नहीं होता बल्कि आपके जीवन में ईश्वर दंडस्वरूप दुखों का अम्बार भी लगा देते हैं।
लड़की ने किया माँ के सामने सपने का जिक्र , 7 मिनट के भीतर हुई उसकी मौत
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को तब मिला जब कुछ समय पहले कानपुर देहात से एक खबर आई कि एक गरीब लड़की को साक्षात लक्ष्मी देवी ने दर्शन दिया और कहा कि तुम्हारे घर के आँगन में बहुत पैसा गड़ा हुआ है। तुम जाओ और उस पैसे की मदद से अपने घरवालों का पेट भरो। मगर ध्यान रखना इस सपने का और उस खजाने का जिक्र किसी से ना करना। ” अगले दिन लड़की ने देवी की बताई हुई जगह पर ढूंढा तो उसे खूब पैसा मिला। मगर अतिउत्साही लड़की ने इस पूरे सपने को विस्तार सहित अपनी माँ को बता दिया। आपको शायद यकीन नहीं होगा पर बताया ऐसा जाता है कि ठीक 7 मिनट बाद उस लड़की की मौत हो गयी।इसके बाद जब उसकी माँ ने खजाने को ढूंढा तो पूरा घर खोदने के बाद भी उसे एक ढेला तक नहीं मिला। अब आप इसे महज कहानी समझकर भूल जाना चाहते हैं आपकी मर्जी मगर उस गांव में आज इतने सालों बाद भी ये कहानी प्रचलित है।
कुछ सवालों के जवाब देने में आज भी असमर्थ है विज्ञान
इसलिए आज हम आपको भी ये बताना चाहते हैं कि विज्ञान ने भले ही कितनी तरक्की क्योँ ना कर ली हो मगर कुछ रहस्य आज भी ऐसे हैं जिनकी सच्चाई का पता लगाना उनके लिए भी लगभग नामुमकिन है। इसलिए कभी आपको सपने में अपने किसी इष्टदेव अथवा किसी भी देवी-देवता के दर्शन होते हैं तो उनकी बात ध्यान से सुनिए और समझियेगा मगर इस बात का जिक्र भूल से भी मत करियेगा।