नई दिल्ली : अफ्रीका देश से एक दिल दहलाने वाला वाक्या सामने आ रहा हैं। एक ऐसा मंजर जो किसी की भी रूह को हिला कर रख देगा। अफ्रीका देश के कांगो में एक महिला के साथ सरेराह बलात्कार किया गया और भीड़ मूकदर्शक बनी देखती रही। इसके बाद उस महिला को बेदर्दी से पीटा गया और सबके सामने उसके सिर के दो टुकड़े कर दिया गए। भीड़ वहां खड़ी सिर्फ नज़ारा देखती रही मगर किसी ने भी उस महिला की जान बचाने की कोशिश करना ज़रूरी नहीं समझा।
खाना खिलाने की मिली सज़ा
आपको बता दें कि ये कांगो में एक ढाबा चलाने वाली महिला पर आरोप था कि उसने सरकार विरोधी लोगों को खाना खिलाया है और खाने में विद्रोहियों को ‘वर्जित मछली’ परोसी थी। ढाबे में उस महिला के साथ उसका सौतेला बेटा भी काम करता था।
बेटे से ही कराया माँ का बलात्कार
जिसके बाद गुस्साये भीड़ के समूह ने उस महिला और उसके सौतेले बेटे को सड़क के बीचो-बीच ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसके बाद उन दोनों के कपडे भी फाड़ दिए। जब महिला पूरी तरह से नग्न हो गयी तब लोगों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए उसके सौतेले बेटे से ही उसका बलात्कार कराया।
सिर के कर दिए दो टुकड़े
ये सारा दृश्य लोग खड़े देखते रहे मगर किसी ने भी उस माँ-बेटे की मदद नहीं की। इसके बाद का मंजर तो और भी खौफनाक और दिल दहलाने वाला था। लोगों का गुस्सा इतने में ही शांत नहीं हुआ तो उन्होंने उस महिला और उसके सौतेले बेटे के सिर के दो टुकड़े कर दिए।
शर्बत की तरह पिया खून
खबरों के मुताबिक़ उसके बाद स्थानीय लोगों ने उनका खून भी बड़े चाव से पीया। कई लोगों ने दोनों के कटे हुए सिर के साथ फोटो भी लिए और उन्हें सोशल मीडिया में भी शेयर किया।बताया जाता है कि महिला और उसके सौतेले बेटे की लाश दो दिन तक लोगों को दिखाने के लिए मौके पर छोड़ दी गई थी। गौरतलब है कि कॉन्गो में विद्रोही सरकार के खिलाफ युद्ध जारी है। जानकारी के मुताबिक यह वारदात अप्रैल 2017 की है मगर इस का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।